
उत्तराखंड राज्य में पौड़ी से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर आई है जिसे सुनकर सभी को बेहद दुख महसूस होगा। दरअसल जिस शिक्षा के मंदिर में लोग शिक्षा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए जाते हैं वहीं पर अब छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल मामला यह है कि पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के एक इंटर कॉलेज में सेवारत 2 शिक्षकों ने एनएसएस शिविर के दौरान शराब पीकर लड़कियों के कमरे में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ की। और अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज द्वारा दोनों शिक्षकों के निलंबन को मंजूरी दे दी गई हैं।और दोनों शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एकेश्वर में संबंध करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बता दें कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस बात से विद्यालय प्रबंध समिति ने अवगत करवाया था। जिसके बाद शिक्षा अधिकारी द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया और दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

