Uttarakhand:- एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देहरादून से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देहरादून से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हैंडलर पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था और यहां पर वह तालिबान का प्रचार प्रसार कर रहा था इस आरोपित आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसटीएफ के हाथ यह सफलता लगी है। जानकारी के मुताबिक तालिबानी विक्रांत कश्यप लंबे समय से देहरादून में रह रहा था जहां वह एक कार वर्क शॉप में काम करता था और पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था इसके साथ ही वह यहां पर तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार भी कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply