Uttarakhand- मनचाहा दहेज ना मिलने के कारण पति ने की हैवानियत की हदें पार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर दहेज से नाखुश होकर पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी। बता दें कि इस मामले में देहरादून निवासी ससुरालियों के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी जनवरी माह में हुई थी और पति ने विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया है कि उसकी शादी वकुल नारंग से बीते जनवरी माह में हुई और उसने अपनी सास सविता नारंग, ससुर रविंद्र नारंग, देवर लक्ष्य नारंग के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि यह लोग शादी में लेनदेन को लेकर खुश नहीं थे जिसके बाद पीड़िता का पति उसके साथ मारपीट करता था और यह नहीं बल्कि ससुराल वालों ने शादी में मिले जेवर भी अपने पास रख दिए और पति ने अश्लील वीडियो तथा फोटो बनाकर उन्हें प्रसारित करने की धमकी दी। यहां तक की पीड़िता को मार पीट कर हत्या करने की धमकी भी मिली और इस मामले में इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान द्वारा बताया गया है कि उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts