
उत्तराखंड राज्य के मसूरी निवासी ह्यूग गैंटजर कर को पद्मश्री सम्मान मिला है मसूरी स्थित उनके घर पर उन्हें सम्मानित किया गया। ह्यूग गैंटजर का यात्रा वृतांत स्तंभ और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृतांतों ने पूरे देश भर के पाठकों, दर्शकों को भारत की सुंदरता तथा गहराई से परिचित कराया है और उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बघौली ने उनके आवास पर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह सम्मान प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं जा पाए उनके निवास स्थान में ही उन्हें यह सम्मान दिया गया। उनके देश में पत्रकारिता दृष्टि और उनकी पत्नी की कोमल अभिव्यक्ति शैली ने मिलकर भारतीय यात्रा साहित्य को एक नई ऊंचाई दी है जिसमें कहा गया है कि लेखन ने ना केवल लोगों को अपने देश की खोज करने के लिए प्रेरित किया बल्कि भारत की आत्मा को शब्दों में पिरोया है। उन्हें उनके यात्रा वृतांत के लिए उनके घर पर ही सम्मानित किया गया है।
