Uttarakhand:- होटल एसोसिएशन द्वारा तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करने पर जताया गया विरोध….. दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करने पर चार धाम होटल एसोसिएशन ने विरोध जताया है। बता दे कि राज्य सरकार के चार धाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करने का विरोध होटल एसोसिएशन कर रहा है। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के अध्यक्ष अजय पुरी ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार ने चार धाम यमुनोत्री ,गंगोत्री और केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिए प्रतिदिन दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है जिससे पर्यटन व्यवसाय को नुकसान होगा और व्यवसायियों में निराशा का माहौल भी है।

सरकार एक तरफ जहां होटल और होमस्टे होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है वहीं दूसरी तरफ तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करके वह इन कारोबारियो को नुकसान पहुंचाएगी। वही उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटुड़ा के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन और तीर्थाटन पर टिकी हुई है लेकिन यदि तीर्थ यात्रिओं की संख्या सीमित की गई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और उन्होंने सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है तथा निर्णय वापस न लेने पर होटल बंद रखने की चेतावनी भी कारोबारियो द्वारा दी गई हैं।