
उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू हो जाएंगी। बता दे कि यहां जल्द ही अस्पताल शुरू होंगे। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। यात्रा मार्ग पर अनुभवी और उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैनात किया जा रहा है वही इस बार कुल 11 भाषाओं में एसओपी जारी होगी।
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में निर्माणाधीन अस्पतालों को यात्रा से पहले शुरू किया जाएगा और कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही उपकरण खरीदने के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर किए जाएंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार के अनुसार चार धाम यात्रा मार्ग पर अनुभवी और उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैयार किया जा रहा है जिससे यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाए। तीर्थ यात्रियो से भी अपील की गई है कि वह चार धाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण करा ले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा मिले निर्देशों के बाद विभाग चार धाम यात्रा की तैयारी में जुट गया है। चार धाम में तीर्थ यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए 150 लोगों की मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। डॉक्टरों की तैनाती 15-15 दिनों के लिए होगी और 11 भाषाओं में एसओपी जारी होगी जिसमें बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू ,मलयालम ,कन्नड़ ,पंजाबी, मराठी, उड़िया भाषा भी शामिल है।

