
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास परिसर में मंगलवार को शहर निष्कासन कार्य किया गया इस दौरान पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया और लक्ष्य रखा गया कि 200 ग्राम शहद बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बी- कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश भी दिए हैं और कहा है कि मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखे और हर वर्ष शह महोत्सव की तिथि निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं और विभिन्न प्रकार की फूलों की प्रजातियां भी यहां पाई जाती हैं जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक है ऐसे में उन्होंने कहा कि मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

