उत्तराखंड -: इस विभाग में छुट्टियां रद्द, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| राज्य में पशुओं में फैल रहे लंपी त्वचा रोग की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं| इसी कड़ी में पशुपालन विभाग में अग्रिम आदेशों तक सभी पशु चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं|


पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं| उन्होंने राज्य के पशुओं को इस रोग से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं|
उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है| जबकि गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में विभाग के अपर निर्देशकों की अध्यक्षता में कमेटियां गठित की गई हैं| प्रत्येक जिले में भी नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गई है|
पशुपालन मंत्री बहुगुणा ने कहा कि लंपी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं| अब तक 2.35 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है| पशु चिकित्सकों को अपरिहार्य स्थिति में ही अवकाश दिया जाए| विभाग के पास टीकाकरण के लिए वैक्सीन की कोई कमी नहीं है| निर्देश दिए गए कि टीकाकरण अभियान सभी जिलों में युद्धस्तर पर संचालित किया जाए|