Uttarakhand:- उत्तराखंड में 2 दिन मनाई जाएगी होली….. जानिए कारण

उत्तराखंड राज्य में होली का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। बता दे कि कुमाऊं और मैदानी इलाकों में अलग-अलग दिन होली मनाई जाएगी। पहाड़ में 26 और मैदानी इलाकों में 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली अलग-अलग पंचांग होने के कारण अलग-अलग दिन मनाई जाएगी इस बार उत्तराखंड में भास्कर और रामदत्त के पंचांग के अनुसार अधिकांश विद्वानजनों ने बताया कि 20 को रंग और चीर बंधन होगा।

होली मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी वही हल्द्वानी में काशी विश्व पंचांग के अनुसार कुछ विद्वानों ने होली सोमवार यानी कि 25 मार्च को बताई है। भास्कर और रामदत्त के पंचांग के अनुसार 17 मार्च को दुर्गा अष्टमी के साथ होलाष्टक प्रारंभ होंगे और गंगोलीहाट में इस दिन महाकाली मंदिर में चीर बंधन होगा। वही कुमाऊं में सभी जगह पर चीर बंधन और रंग बुधवार 20 मार्च को पड़ेगा इसी दिन ध्वजारोहण आमलकी एकादशी व्रत और पूजन होगा तथा होलिका दहन और पूर्णिमा व्रत 24 मार्च रविवार के दिन तथा होली का उत्सव 25 मार्च को कुमाऊं में और 26 मार्च को मैदानी इलाकों में मनाई जाएगी। वही दंपति टीका 27 मार्च को होगा। कुमाऊं के प्रतिष्ठित पंचांग गणेश मार्तंड और श्री तारा पंचांग में भी यही निर्णय दिया गया है।