Uttarakhand- काफी समय के बाद राज्य के इन दो जिलों में शुरू हुई हेली सेवा

देहरादून। काफी लंबे समय तक इंतजार करने के बाद देहरादून- अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ के बीच बीते शुक्रवार से हेली सेवा शुरू हो चुकी है। यहां पर पहले ही दिन 4 यात्रियों को टाटिक हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ लेकर गया और वहां से यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा पहुंचा बाद में पंतनगर के लिए रवाना हो गया।

बता दें कि खराब मौसम के कारण बीते 26 अगस्त को पवन हंस कंपनी का पायलट हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं ला पाया बल्कि वापस देहरादून लेकर चला गया। जिसके बाद वहां हेलीकॉप्टर के स्वागत के लिए आए नेता, अफसर और आम लोग मायूस होकर वहां से लौट गए। लेकिन बीते शुक्रवार को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए चार यात्रियों ने हेलीकाप्टर के जरिए उड़ान भरी। इस हेलीकॉप्टर सेवा के बाद जिलेवासियों में यह उम्मीद जाग गई है कि अब नियमित रूप से अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच यह हेली सेवा संचालित होगी। हालांकि अभी यह हवाई सेवा केवल 1 दिन के लिए शुरू हुई है यानी कि हेलीकॉप्टर हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को अपनी सेवा देगा और शुक्रवार को ही यात्री हेली सेवा का लाभ उठा पाएंगे। देहरादून-अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच यह हवाई सेवा काफी इंतजार के बाद शुरू हुई और अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसका संचालन नियमित रूप से होगा।