
उत्तराखंड राज्य में पर्वतीय क्षेत्र के लिए यह अच्छी खबर सामने आई है कि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए 1 अक्टूबर से हेली सेवा की शुरुआत होगी। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसके लिए हेरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अब जल्द ही यह हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात करते हुए प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन को सौंपा है।