
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्थित एम्स अस्पताल में 29 अक्टूबर 2024 से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा सरकारी चिकित्सा संस्थान होगा जहां पर हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इस सेवा का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है और 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। देश का एम्स ऋषिकेश ऐसा पहला चिकित्सा संस्थान बन जाएगा जहां पर यह सेवा उपलब्ध होंगी। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के तहत इसकी घोषणा की थी और काफी समय से इसका इंतजार भी हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से अब एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही हैं।

