
वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिले मौसम की मार झेल रहे हैं पिछले 2 हफ्ते से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और भूस्खलन के कारण कई सड़कें भी बंद है यात्रा मार्गों में श्रद्धालु फंसे हैं और नदी- नाले भी उफान पर आ गए हैं यहां तक कि गंगा नदी भी अब खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं और भूस्खलन तथा बादल फटने के कारण धारचूला में 80 परिवारों को शिफ्ट किया गया है इन परिवारों को अपना घर छोड़कर शिविर में शरण लेनी पड़ रही हैं। उत्तराखंड राज्य में आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने 7 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।राज्य में बीते रविवार की सुबह से ही बारिश हो रही है जिसके कारण यात्रा मार्ग भी lभूस्खलन से बाधित है। यमुनोत्री मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां पर बीते रविवार को भी यात्रा के लिए प्रशासन ने रोक लगा दी थी यही नहीं बल्कि चमोली जिले में भी 37 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद है।


