Uttarakhand:- राजधानी देहरादून में गर्मी ने तोड़ा बीते 3 वर्ष का रिकॉर्ड…. इतना पहुंच तापमान

उत्तराखंड राज्य के मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी काफी बढ़ने लगी है। बता दे कि राज्य की राजधानी देहरादून में तो गर्मी ने पिछले 3 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गर्मी अपने असली रंग दिखाने लग गई है बीते कुछ दिनों गर्म हवाओं से राहत मिली मगर अब फिर से तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकार्ड किया गया और इस तापमान ने 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इससे पिछले शनिवार को भी तापमान 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41 डिग्री पहुंच गया। गर्मी मैदान और पहाड़ दोनों क्षेत्रों में अपने रंग दिखा रही है पर्वतीय जिलों में बारिश के चलते लोगों को हल्की राहत मिल रही है मगर मैदानी इलाकों में तो गर्मी से हाल बेहाल है। देहरादून में इससे पहले वर्ष 2021 में इस दिन तापमान 37.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था जिसे इस बार की गर्मी ने तोड़ दिया है।