Uttarakhand- मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को मिल रहा है बढ़ावा

उत्तराखंड राज्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जो उत्पाद व हस्त निर्मित वस्तुएं बनाई जा रही हैं उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के अंतर्गत बढ़ावा दिया जा रहा है और चंपावत में महिलाएं इस योजना के तहत हस्त निर्मित वस्तुओं को बेच पा रही हैं। इसकी प्रदर्शनी समस्त विकासखंडों के अंतर्गत लगाई जा रही है एवं पहाड़न घी, अदरक कैंडी जैसे हस्त निर्मित सामान आदि तैयार कर रही है जिसकी बिक्री की जा रही है।

महिला समूह द्वारा जो भी उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं उन्हें मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराए जाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। बता दे कि चंपावत में स्टॉल लगाकर सामान बेचने की तैयारी चल रही है तथा लोगों से अपील की जा रही है कि महिला समूह द्वारा उत्पादित उत्पाद खरीदकर उनका हौसला बढ़ाया जाए।