
हल्द्वानी। आज दिनांक 27 सितंबर 2022 को मंगलवार के दिन हल्द्वानी निवासी युवक की पीलीभीत में चाकू से हत्या कर दी गई। बता दें कि युवक अपने साढू के साथ ठेकेदारी का काम किया करता था यह दोनों बरेली में ठेकेदारी करते थे। युवक ने नवाबगंज से एक इकोस्पोर्ट कार से लिफ्ट ली और पीलीभीत चला गया उसी दौरान हत्यारोपित भी उसका पीछा करते हुए उसी कार में लिफ्ट लेकर पीलीभीत पहुंच गए और हत्यारों ने युवक को सुनगढ़ी के नौगांवा चौराहे के पास स्थित शारदा अस्पताल के समीप चाकू घोंपकर मार दिया।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा कार ड्राइवर से पूछताछ चल रही है बता दें कि युवक की मृत्यु के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल 35 वर्षीय इब्राहिम अपने साढू के साथ बरेली में ठेकेदारी का काम करता था और आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को वह पीलीभीत किसी काम के लिए आया हुआ था इसी दौरान हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक पूरी तरह खून से लथपथ पड़ा था जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी और आरोपियों को गिरफ्त में लेगी।

