
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों गुलदार का आतंक काफी फैल चुका है। बता दें कि पौड़ी के विकासखंड खिरसू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में 11 साल के मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है। बता दे कि कुछ बच्चे गौशाला के समीप खेल रहे थे और इसी दौरान कंचे की एक गोली कुछ दूर चली गई और तभी कंचे की गोली लेने के लिए अंकित सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 11 वर्ष चला गया और झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जब सभी बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन भी पहुंच गए और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है इसके साथ ही लोगों में भय और आक्रोश भी है। श्रीनगर गढ़वाल में आवासीय बस्तियों में गुलदार घूमते हुए नजर आ रहे हैं सीसीटीवी कैमरे में कई स्थानों पर गुलदार कैद हुआ है और लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल है लोग जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में भी दो दिन पहले ही गुलदार ने 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया और इस दौरान बच्चों के सिर, पैर व हाथों पर गहरे जख्म आए हालांकि बच्चा खतरे से बाहर है।

