
उत्तराखंड राज्य के कॉर्बेट पार्क में अब मेहमानों का स्वागत सत्कार भी प्रोफेशनल तरीके से होगा। बता दे कि बड़े-बड़े होटल और रिसॉर्ट की तर्ज पर पार्क प्रशासन भी मेहमानों को बेहतर सर्विस देने के साथ ही उनके साथ अच्छे व्यवहार के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाएगा। खासकर रूम अटेंडेंट को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला, सुल्तान, बिजरानी , ढेला में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं और ऐसे में रूम अटेंडेंट की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती हैं तथा कॉर्बेट में अब सभी कर्मचारियों को होटल मैनेजमेंट के गुण सिखाए जाएंगे ताकि वहां जाने वाले मेहमानों को बेहतर तरीके से स्वागत सत्कार मिल सके। उन्हे अतिथि सत्कार की महत्वपूर्ण व व्यावहारिक जानकारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दे कि प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

