Uttarakhand:- रिश्वत लेते हुए जीएसटी डाटा एंट्री ऑफिसर गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार में जीएसटी का डाटा एंट्री ऑफिसर ₹20000 के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस की टीम ने ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा है टीम ने कार्यवाही करते हुए जीएसटी विभाग में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुराने वेट टैक्स के निपटारे के नाम पर 1.20 लाख की मांग करने का आरोप भी है। हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसकी फॉर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री जो कि 2021 में बंद हो चुकी है उसके जीएसटी लागू होने से पहले के अंतिम तीन महीने का वेट टैक्स विभाग की ओर से 1,76,000 बताया गया है और बकाया राशि खत्म करने के नाम पर जीएसटी विभाग में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल ने 120000 रुपए की नगद रिश्वत की मांग की और कहा कि वह रिश्वत किस्तों में भी दे सकते हैं इसके बाद विजिलेंस ने कार्यवाही करते हुए प्रमोद सेमवाल को₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply