
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा केंद्र से सहायता का अनुरोध किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और आज गुरुवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में चर्चा की।
राज्यपाल का कहना था कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं है जिसके कारण वहां पर मोटे अनाज की खेती फायदेमंद होती है और मोटे अनाजों की खेती के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है तथा उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध करते हुए मोटे अनाज की खेती के लिए विशेष सहायता की मांग की। उनका कहना था कि मोटे अनाजों की खेती का प्रत्यक्ष लाभ राज्य की महिलाओं को प्राप्त होता है इससे यहां पर पलायन भी नियंत्रित किया जाएगा और महिलाओं का सशक्तिकरण भी होगा। इस भेंट के दौरान कृषि मंत्री ने भी उत्तराखंड से अपने विशेष लगाव के चलते हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
