
उत्तराखंड में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने को सब्सिडी योजना शुरू कर दी है| जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 100 से 500 लीटर प्रतिदिन क्षमता के संयंत्र लगाने पर 50% सब्सिडी मिलेगी, जबकि गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 500 से 2000 लीटर क्षमता के संयंत्र लगाने 30% सब्सिडी मिलेगी|
दरअसल, केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने की योजना चलाई थी| जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 60% और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 30% सब्सिडी दी जाएगी| 2014 के बाद योजना बंद की गई| प्रदेश सरकार ने बिजली की खपत को कम करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दोबारा योजना को शुरू किया है| घरेलू उपभोक्ता अपने घरों में 100 से 500 लीटर क्षमता के सोलर वाटर हीटर संयंत्र स्थापित करके 50% सब्सिडी ले सकते हैं|
व्यावसायिक उपभोक्ताओं को होटल और अन्य आवासीय भवनों में 500 से 2000 लीटर क्षमता के संयंत्र लगाने पर 30% सब्सिडी दी जाएगी| सरकार का यह मानना है कि इससे ग्रेड बिजली की खपत में कमी आएगी| साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी|
बता दें, इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा| पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदनों को स्वीकृति दी जाएगी| इसका शासनादेश सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किया है|

