Uttarakhand- मिलावटखोरी पर नकेल कसेगी सरकार…… विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में अब सरकार मिलावट खोरी पर नकेल कसने के लिए तैयार हो चुकी है। बता दें कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट ना हो इसलिए विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाई जाए तथा उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

बता दें कि इस मामले में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सब निर्देश दिए और उन्हें त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।मिलावट खोरी को रोकने के लिए तथा जनता को जागरूक करने के लिए उत्तराखंड हेल्पडेस्क का गठन कर टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति मिलावटखोरी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर सकता है। सरकार द्वारा 18001804246 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति मिलावट के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर सकता है।