
देहरादून| उत्तराखंड सरकार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के आसपास साइबर सिटी बनाने पर विचार कर रही है| इस प्रस्ताव को अंजाम देने के लिए सरकार आईटी क्षेत्र की नामी कंपनियों से बात कर रही है| टाटा और इन्फोसिस सरीखी कंपनियों ने निवेश के लिए हामी भरी है| कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है|
8 और 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार ने रोड शो के दौरान कई आईटी कंपनियों को निवेश के लिए उत्तराखंड में आमंत्रित किया है|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, आईटी सेक्टर में टाटा 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है| निवेश की राशि परिस्थितियों के अनुरूप और अधिक हो सकती है| साथ ही आईटी सेक्टर की ग्रहणी कंपनी इन्फोसिस से भी सरकार की बात हो चुकी है, जो उत्तराखंड में निवेश कर सकती है|

