
उत्तराखंड राज्य में बीते बुधवार 17 मई 2023 को शासन द्वारा 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया गया है। इस दौरान नैनीताल के डीएम आईएएस धीराज गबर्याल का तबादला भी हुआ है और उन्हें हल्द्वानी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा की डीएम वंदना सिंह का तबादला नैनीताल में हुआ है। डीएम वंदना सिंह अब नैनीताल की जिलाधिकारी होंगी। इसके अलावा नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को केएमवीएन का एमडी बनाया गया है और अल्मोड़ा में नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी विनीत कुमार तोमर को सौंपी गई है। यानी कि अल्मोड़ा के नए डीएम अब विनीत कुमार तोमर होंगे।

