Uttarakhand:- जारी हुआ शासनादेश…. निगम निकायों में मिलेगा 11% महंगाई भत्ता

उत्तराखंड राज्य में निगम निकायों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। निगम निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओ में महंगाई भत्ते का शासनादेश बीते बुधवार को जारी हो चुका है और इस पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग का आभार जताया है। शासनादेश के अंतर्गत पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़कर 466% कर दिया गया है वही छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का 246 से 252 कर दिया गया है और यह नई दरें 1 जनवरी से लागू मानी जाएंगी। महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ,प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply