Uttarakhand-सरकार ने बढ़ाई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु……. अब 60 वर्ष में नहीं होंगे रिटायर

उत्तराखंड राज्य में सरकार ने चिकित्सको की सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ा दिया है। बता दे कि राज्य में चिकित्सकों की कमी दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं जिसके लिए सरकार अब विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाने जा रही है।

इन चिकित्सकों का वेतन निर्धारण भी अलग होगा तथा सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जा रही है इसके अलावा सरकार अब तकनीकी संवर्ग के सभी 1300 पदों को भरने की दिशा में कदम बढ़ाएगी और सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष और अधिवर्षिता आयु 65 वर्ष करने का निर्णय ले लिया है। उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सचिवालय में बीते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की और इस दौरान निर्णय लिया गया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव शासन को देंगे। विभाग ने 1300 पद तकनीकी संवर्ग के हैं इनके सापेक्ष अभी केवल 250 पदों को भरने की स्वीकृति जारी हुई है और प्रदेश में सभी अस्पतालों में तकनीशियनों की आवश्यकता भी अभी है इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदों को पुनर्जीवित करने और इन्हें भरने के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।