
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को सख्त हिदायत दी गई है। बता दें कि आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज कराने से बच रहे अस्पतालों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य में यदि अस्पताल चलाना है तो आयुष्मान में इलाज करना होगा। अस्पताल प्रबंधकों के साथ इस मामले में बैठक हो चुकी है और जल्द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश के सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में जितने भी छोटे और बड़े अस्पताल चल रहे हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा देनी होगी। अब तक 4.87 लाख कर्मचारियों के कार्ड बन चुके हैं जिसमें से 1.15 कर्मचारियों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज कैशलेस कराया है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जाती है और भर्ती होने पर असीमित व्यय के चलते कैशलेस इलाज भी दिया जा रहा है राज्य में यदि निजी अस्पतालों को अपने अस्पताल चलाने हेतु उन्हें आयुष्मान कार्ड धारक को मुफ्त इलाज देना होगा।

