
साहसिक पर्यटन में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है| एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ओर से राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया|
बता दें, गुजरात के केवडियो में आयोजित कार्यक्रम में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इसे प्राप्त किया|
राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार का तीर्थाटन के अलावा साहसिक पर्यटन पर भी फोकस है| जिसमें रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एयरो स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग में उत्तराखंड में काफी संभावना है| सरकार राज्य को साहसिक पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है| इसके लिए कई पर्यटन नीति में साहसिक गतिविधियों व सेवाओं के लिए शत प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया|
साहसिक पर्यटन में नई पहल और प्रोत्साहन को देखते हुए उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है|

