
केंद्र सरकार ने 2021 में बाढ़ भूस्खलन और चक्रवात से प्रभावित 6 राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा फंड से 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है| गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली समिति ने यह मंजूरी दी है|
गृह मंत्री के मुताबिक इस राशि में चक्रवात ‘ताउते’ से प्रभावित रहे गुजरात के लिए 1,133.35 करोड़, बंगाल के लिए 586.59 करोड़ तथा बाढ़ प्रभावित असम के लिए 51,53 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं|
मानसून के दौरान बाढ़ व भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित रहे कर्नाटक को 504.06 करोड़ मध्य प्रदेश को 600.50 करोड़ और उत्तराखंड को 187.18 करोड़ रुपये मिलेंगे| केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021 22 के लिए 28 राज्यों को 17,747.20 करोड़ रुपए जारी किए थे| प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र ने 22 टीमों का गठन किया था|

