Uttarakhand- राफ्टिंग का शौक रखने वालो के लिए अच्छी खबर…… गंगा में आज से शुरू होने जा रही है राफ्टिंग

उत्तराखंड राज्य में राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि गंगा के विश्व प्रसिद्ध कौडियाला मुनीकिरेती इको टूरिज्म जोन में आज से राफ्टिंग शुरू होने जा रही है और पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से मुनिकिरेती तक राफ्टिंग संचालन हेतु अनुमति मिली है। बता दें कि मानसून काल में जल में वृद्धि होने के कारण जुलाई व अगस्त माह में राफ्टिंग को बंद रखा गया था जिसके बाद 1 सितंबर से राफ्टिंग सत्र आरंभ हो गया मगर इस वर्ष गंगा के जलस्तर में अधिकता होने के कारण 1 सितंबर से राफ्टिंग आरंभ नहीं हो पाई लेकिन आज से गंगा में राफ्टिंग शुरू होने जा रही है। तकनीकी टीम के अनुसार गंगा का जलस्तर काफी हद तक राफ्टिंग के अनुकूल हो गया है जिसके बाद पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से खारास्रोत तक राफ्टिंग की गतिविधि शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटकों को राफ्टिंग शुरू होने का इंतजार लंबे समय से था और अब पर्यटक राफ्टिंग का लुफ्त उठा पाएंगे।