Uttarakhand- सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी…… कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए आवेदन शुरू

उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी द्वारा कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दे कि उत्तराखंड सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर काफी काम की है और बीते 3 अक्टूबर को इन पदों पर अधिसूचना जारी की गई थी और 5 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 5 नवंबर तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं और सहायक कृषि अधिकारी के कुल 34 पदों पर भर्ती की जानी है। बता दे कि उम्मीदवार sssc.uk.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं पंजीकरण के बाद उम्मीदवार इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है और राज्य के एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए शुल्क 150 रुपया रखा गया है। बता दे कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त होनी आवश्यक है। प्रादेशिक सेवा में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले या एनसीसी का बी तथा सी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।