
उत्तराखंड राज्य में प्रदेश सरकार युवाओं को जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। बता दे कि प्रदेश में महिला होमगार्ड के बाद पुरुष होमगार्ड की भर्ती की तैयारी चल रही है और इसी कड़ी में अब 300 पुरुष होमगार्ड को भर्ती करने का प्रस्ताव है जिस पर शासन में मंथन चल रहा है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है। इसके तहत उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा बनाने, आपातकाल के समय आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं में सहयोग करना है और जल्द ही प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में अभी होमगार्ड के 6411 पर स्वीकृत है जिसमें 5600 से अधिक होमगार्ड तैनात है और कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने 300 महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा शुरू की है और इसके अभी तक 500 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। सभी जिलों से होमगार्ड के पदों को भरने की मांग सामने आ रही है जिसे देखते हुए सरकार इस पर मंथन कर रही है। वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और उनकी जरूरत कहां-कहां पर है जिसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।
