Uttarakhand- राज्य में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी…… साल के अंत तक सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बेरोजगारों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल इस वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वर्ष के अंत तक 5300 रिक्त पदों के लिए 20 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। उत्तराखंड राज्य में जून के महीने में वाहन चालक, डिस्पेचर, कार्यशाला अनुदेशक, विद्युत अनुदेशक, डीजल मैकेनिक व मत्स्य निरीक्षक के पदों के लिए भर्तियां होंगी।
तथा जुलाई 2022 में मानचित्रकार, प्रारूपकार, सर्वेयर, वन आरक्षी, पुलिस दूरसंचार विभाग में मुख्य आरक्षी के पदों पर भर्ती होनी है।अगस्त माह में राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, सहायता विकास अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, अनुश्रवण सहायक व प्रयोगशाला सहायक की परीक्षाएं होंगी।
सितंबर में बंदीरक्षक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, पुलिस आरक्षी।
अक्टूबर में पुलिस निरीक्षक व अवर अभियंता।
तथा नवंबर माह में अन्वेषक कम संगणक, राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी, लेखपाल, सांख्यिकी सहायक के पदों पर भर्तियां होनी हैं।
यह परीक्षा कार्यक्रम उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस. राजू द्वारा जारी किया गया। तथा उन्होंने यह भी जानकारी दे की परीक्षाएं ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों मोड पर होंगी। तथा वर्तमान में ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 7000 कंप्यूटर सिस्टम भी उपलब्ध है।