Uttarakhand- नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी…….. इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड राज्य में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दे कि आगामी 12 दिसंबर 2013 से इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज और स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट हल्द्वानी में समूह ग के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

बोर्ड द्वारा 29 नवंबर 2023 को अधिसूचना जारी कर दी गई थी और उसके मुताबिक कुल 1455 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें से 1163 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। बता दे कि इच्छुक उम्मीदवार यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं और 12 दिसंबर से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 1 जनवरी 2024 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को ₹300 निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा हालांकि आवेदन शुल्क ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए डेढ़ सौ रुपए हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री और डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही धात्री परिषद से पंजीकृत होना चाहिए। वही उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में उत्तराखंड राज्य के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।