Uttarakhand:- पर्वतारोहियों से गुलजार हुआ गोमुख- तपोवन ट्रैक….. वादियों में पर्यटकों को मिल रहा सुकून

उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के बाद अब गोमुख तपोवन ट्रैक फिर परिवर्तारोहियों से गुलजार होने लग गया है। आसपास की पहाड़ियां लोगों को लुभा रही हैं और यहां पर फिर से ट्रैक्टर्स ने आना शुरू कर दिया है।

मानसून सीजन के बाद फिर से यहां पर चहल-पहल है और वहीं दूसरी और गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची विषम चोटियां भी लगातार परीक्षा ले रही है। ग्लेशियर में भी भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से देश की ऊंची चोटियों को चिन्हित किया गया है। मानसून में दो माह के लिए गोमुख तपोवन ट्रैक बंद हो गया और उसके बाद 16 सितंबर को ट्रैकर्स के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क को खोल दिया गया इसके बाद अब गोमुख तपोवन ट्रैक पर भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।