Uttarakhand- पिछले एक वर्ष में इतने बढ़े सोने- चांदी के दाम….. त्यौहारीय सीजन में महंगा हुआ सोना

उत्तराखंड राज्य में बीते नवंबर माह से इस नवंबर माह तक 1 साल के अंतर्गत सोने – चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बता दे कि हर रोज सोने व चांदी की कीमतें बढ़ रही है। नवंबर 2022 की अपेक्षा नवंबर 2023 में सोना प्रति 10 ग्राम 9000 व चांदी प्रति किलोग्राम ₹13000 महंगी हुई है। बीते बुधवार को 24 कैरेट सोना 61,200 प्रति 10 ग्राम बिका। सोने चांदी की बढ़ती कीमतों के बाद भी बाजार में असर नहीं हो रहा है बल्कि त्यौहारीय सीजन में उनकी मांग और अधिक बढ़ गई है। संपन्न लोग प्रॉपर्टी से ज्यादा सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं और निवेशक सोने के बिस्किट भी खरीद रहे हैं त्योहार शुरू होने और शादी के सीजन के चलते लोग बाजार से भरपूर सोना खरीद रहे हैं। त्यौहारीय सीजन में पूजा के लिए गणेश लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति के साथ सिल्वर कोचिंग गिफ्ट व ज्वेलरी भी पसंद है की जा रही है। बता दे कि सराफा बाजार में कारोबारियो ने मूर्ति बर्तन व सिक्के हर बजट में उपलब्ध कराए हैं।