Uttarakhand- दिनदहाड़े चुराई गई बकरियां……. लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े भगवानपुर क्षेत्र के पुहाना गांव में खाली प्लॉट से कार में आरोपित दो बकरियां उठाकर भाग गए। बता दें कि उनके भागने के दौरान वाहन पर लोगों ने पथराव किया मगर उन्होंने वाहन नहीं रोका और वहां से फरार हो गए। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दो बकरियां प्लॉट में चर रही थी इसी बीच सेंट्रो कार वहां आकर रुकी और दो युवक कार से बाहर निकले तथा दो बकरियों को उठाकर कार में डाल दिया। इस घटना पर कुछ दूरी में खड़े युवक की नजर पड़ गई जिस पर युवक ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया मगर आरोपितों ने कार की स्पीड बढ़ा दी। युवक ने पथराव के जरिए कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है तथा भगवानपुर थाना पुलिस को इस मामले में नन्हेड़ा निवासी नौशाद ने तहरीर दी है और गुहार लगाई है कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि जैसे आज आरोपित बकरी लेकर गए हैं कहीं ऐसा ना हो किसी दिन बच्चों को भी चुराकर ले जाए। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।