Uttarakhand:- चमोली आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों के लिए दें ₹5 लाख की सहायता राशि…..मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में आई आपदा के दौरान बेघर हुए लोगों एवं अपने अपनों को खो चुके परिजनों के लिए सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात आपदा परिचालन केंद्र में चमोली आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लिए 5 लाख की सहायता राशि तत्काल दी जाए इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को भी ₹500000 की सहायता राशि देने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए और जो लोग धराली में बेघर हुए हैं उनके लिए भी तात्कालिक रूप से व्यवस्था की जाए। पुनर्वास का काम तेजी से किया जाए तथा लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए।