
हल्द्वानी। डाक टिकट संग्रह करने का शौक रखने वाला लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है। बता दें कि अब डाक टिकट के शौकीन लोग अपनी फोटो का डांक टिकट भी जारी कर सकते हैं न सिर्फ अपने बल्कि अपने बेटे और जन्मदिन या फिर शादी ,सेवानिवृत्ति, होली ,छठ पूजा ,राशि व पसंदीदा फूल की तस्वीर भी सरकारी डाक टिकट पर प्रकाशित हो सकती है।
2011 में भारत सरकार ने विश्व फिलेटली प्रदर्शनी के दौरान माई स्टांप योजना शुरू की थी जिसके तहत महज ₹300 का शुल्क जमा कर लोग अपनी तस्वीरों वाले 12 डाक टिकट जारी करवा सकते हैं। यह डाक टिकट अन्य डाक टिकटों की तरह ही मान्य होंगे इसे किसी भी लेटर या पार्सल पर चिपकाकर भेज सकते हैं। फोटो वाला डाक टिकट जीवित व्यक्ति ही जारी करवा सकते हैं। बता दे कि ऐसे में विभिन्न प्रकार की फिलेटली के लिए डाक विभाग में ₹200 से फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट भी खोला जा सकता है और उपभोक्ताओं द्वारा माई स्टांप जारी भी करवाया गया है। बता दें कि ऐसे में लोग अपनी खुद की तस्वीर लगाकर भी डाक टिकट जारी कर सकते हैं।

