Uttarakhand- हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को बुधवार के दिन दोपहर 12:01 बजे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके है। इस अवसर पर कई श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के जवान सेना के बैंड के साथ मौजूद रहे। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब आगामी 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:09 में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ भगवान केदारनाथ के कपाट भी 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बता दें कि इस वर्ष चार धाम में लाखों की संख्या में यात्री पहुंचे। केदारनाथ में 1500000 से अधिक श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं।