
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी खुशी की बात है कि यहां की गढ़वाली फिल्म रिखुली को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है। चमोली की अक्षत नाट्य संस्था की ओर से 90 के दशक तक गढ़वाल क्षेत्र की पुरानी परंपराएं और मान्यताओं पर यह फिल्म आधारित है और फिल्म का फिल्मांकन चमोली के स्यूंण, बेमरू, गैर टंगसा, मंडल घाटी आदि क्षेत्रों में किया गया है। फिल्म में पुरानी परंपराएं एवं मान्यताओं को फिल्माया गया है और दिखाया गया है कि अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करना चाहिए। फिल्म का निर्देशन लेखन अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े अभिनेता जगत किशोर गैरोला द्वारा किया गया और फिल्म करीब 90 मिनट की है जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है।

