
उत्तराखंड राज्य में पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर रही उनके आगमन के दौरान तीन दिनों तक घर-घर से कूड़ा उठाने की सेवा बाधित थी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे देहरादून में आधे शहर का कूड़ा नहीं उठ पाया।
इस दौरान 47 वार्ड से घर-घर जाकर कूड़ा उठान न करने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कंपनी को नोटिस जारी किया है और कहा है कि यदि आगे कोई सुधार नहीं हुआ तो कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। बता दे कि 47 वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए निगम की ओर से मे. वाटर ग्रेस इकान सनलाइट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है और राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे इस कारण कूड़ा नहीं उठा पाए तथा कंपनी को निगम ने कड़ा नोटिस थमाया है। निगम के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर कई बार कहा लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ और राष्ट्रपति शहर के कई हिस्सों से गुजरी इस दौरान सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। इसके बाद निगम द्वारा अब कंपनी को नोटिस थमाया गया है।

