उत्तराखंड:- टेंडर के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी…… सीएम ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

उत्तराखंड राज्य में ऑफलाइन टेंडर के नाम पर पौने दो करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बता दे कि शुक्रवार को पटियाला की फार्मा कंपनी के मालिक ने इस ठगी को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था और वहीं रविवार को पटियाला की एक अन्य फर्म ने टेंडर के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। इस फर्म द्वारा मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव व अन्य पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि टेंडर के नाम पर कई अन्य फर्मों से भी ठगी की गई है। हालाकि अभी तक इस ताजा प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। टेंडर के नाम पर हो रही ठगी प्रकरण में शिकायत कर्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और माना जा रहा है कि इस प्रकरण में 20 से 30 करोड़ रुपए की ठगी की गई है और ठगी के शिकार हुए अधिकतर कारोबारी पंजाब के पटियाला, लुधियाना, बठिंडा समेत अन्य जिलों से हैं। कई कारोबारी अपनी धनराशि वापस पाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं और पटियाला के एसएसटी नगर निवासी भाजपा नेता एस.के. देव के बाद एक अन्य फर्म ने ठगी की शिकायत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को दी है। इस मामले में सीएम द्वारा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।