Uttarakhand-चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का समापन….. जानिए कौन सी टीम बनी विजेता

उत्तराखंड राज्य के टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स कप का समापन हो चुका है। बता दे कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम विजेता बनी। स्पोर्ट्स कप में 14 पदकों के साथ मध्य प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन बन चुकी है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में 11 स्वर्ण के साथ सर्विसेज की टीम और महिला वर्ग में पांच स्वर्ण पदक के साथ मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही। बता दे की वॉटर स्पोर्ट्स कप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी गोवा में आयोजित होने वाले 37 वें राष्ट्रीय खेल 2023 की क्याकिंग और कैनोइंग स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स कप का समापन बीते रविवार को हुआ और इस दौरान मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही। यहां महिला वर्ग में 9 स्वर्ण, 15 रजत और पांच कांस्य के साथ मध्य प्रदेश की टीम ने विजय हासिल कर ली और उड़ीसा की टीम ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और पांच कांस्य पदक जीते और वही पुरुष वर्ग में 11 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक के साथ सर्विसेज की टीम विजेता रही और वहीं पांच स्वर्ण ,चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ मध्य प्रदेश की टीम उप विजेता रही। यानी की ओवरऑल सबसे अधिक पदकों के साथ मध्य प्रदेश की टीम ने स्पोट्स कप में विजय हासिल की है।