![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
राज्य के मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य निजी सचिव पीसी उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इन्हें धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीते 9 मार्च 2024 को नगर कोतवाली में सिडकुल हरिद्वार स्थित जेआर फार्मास्यूटिकल के मालिक राम केवल ने मुकदमा दर्ज करवाया था। सिडकुल हरिद्वार में स्थित एक दवा कंपनी के मालिक से टेंडर के नाम पर 52 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य सचिव को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित के सहयोगी सौरभ वत्स पर भी मुकदमा दर्ज कर उसे राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। जानकारी के मुताबिक सिडकुल हरिद्वार स्थित जेआर फार्मास्यूटिकल के मालिक राम केवल द्वारा नगरकोतवाली में 9 मार्च 2024 को मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा गया कि उनकी मुलाकात उनके परिचित पटियाला निवासी धीरज ऋषि ने सौरभ वत्स से कराई थी सौरभ ने खुद को उत्तराखंड सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी पद पर कार्यरत बताया और एक दिन में उसकी मुलाकात प्रकाश चंद्र उपाध्याय जो कि मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं उनसे कराई। सौरभ ने बताया कि प्रकाश चंद्र उपाध्याय उत्तराखंड मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव है तथा वह टेंडर बिना ई टेंडर के दिला देंगे और वह उनके झांसे में भी आ गए इस मामले में फार्मास्यूटिकल के मलिक राम केवल के साथ धोखाधड़ी हुई और आरोपितों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)