
उत्तराखंड राज्य में बिजली और पानी की बढ़ती दरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौन व्रत रखा उन्होंने कहा कि मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है जो कि बिजली और पानी की बढ़ती दरों के बीच समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्होंने कहा कि आम लोग महंगाई से त्रस्त हैं और सरकार बिजली तथा पानी की दरें भी बढ़ा रही है। ऐसे में एलान करते हुए उनका कहना था कि मौन उपवास के बाद अगले 15 दिनों तक वह कोई राजनीतिक कार्य नहीं करेंगे।

