Uttarakhand:-कुमाऊं में लगातार जल रहे हैं जंगल, मगर 24 घंटे के अंतर्गत रिकॉर्ड की गई केवल एक घटना….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं में लगातार जंगल जल रहे हैं बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों की आग भी उग्र होती नजर आ रही है। सोमेश्वर में जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई और अल्मोड़ा में आग के कारण काफी नुकसान सामने आया है। चंपावत लोहाघाट नगर के समीप बनीगांव का जंगल दो दिनों से जल रहा है।

सोमेश्वर रेंज में वनाग्नि की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई और इस रेंज में अब तक पांच लोगों की जान चली गई है। रानीखेत में छात्रावास और आबादी क्षेत्र तक पहुंची आग पर सेना के जवानों तथा वन विभाग की टीम ने काबू पाया। अलग-अलग क्षेत्र में जंगल जल रहे हैं मगर 24 घंटे में कुमाऊं में जंगल की आग की केवल एक घटना का जिक्र किया गया है जबकि यह सच्चाई नहीं है। कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में दो जगह वनाग्नि की घटनाएं हुई है हालांकि छोटे-छोटे क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं रिकॉर्ड भी नहीं हो रही है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के अनुसार शुक्रवार को गढ़वाल में नौ, कुमाऊं में एक और वन्य जीव क्षेत्र में एक जगह आग की घटना सामने आई है लेकिन यह काफी चिंताजनक विषय है कि अलग-अलग जंगल जल रहे हैं और कुमाऊं वनाग्नि की चपेट में है मगर फिर भी जितनी घटनाएं घटित हो रही हैं रिकॉर्ड उसके बिल्कुल उलट हैं। कुमाऊं क्षेत्र में जंगलों की आग से काफी नुकसान देखने को मिला है और वातावरण में भी धुंध छाई हुई है।