
उत्तराखंड राज्य में जंगलों की आग काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। बता दे कि जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है।
बीते नवंबर 2023 से अब तक राज्य में वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी है जिससे 656.55 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटे में राज्य के अंतर्गत 54 स्थानो से आग लगने की घटनाएं सामने आई है और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वनाग्नि की 544 घटनाएं घट चुकी है और वन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 घंटे में गढ़वाल में 7 और कुमाऊं में 45 तथा दो वन्य जीव क्षेत्र में आग लगने के मामले सामने आए हैं इस दौरान 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

