Uttarakhand:- लगातार जल रहे हैं जंगल…..नहीं थम रही आग…वन संपदा को भारी नुकसान

उत्तराखंड राज्य के चमोली में जंगल लगातार जल रहे हैं, चमोली के जंगलों में आग ने विकराल रूप ले लिया है। आदिबदरी के समीप के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे और यहां पर बरतोली गांव के जंगलों में भी आग लग गई है जिसे महिलाओं ने बुझाने का प्रयास किया। जंगलों में आग लगने का सिलसिला बीते सोमवार से शुरू हुआ और अब जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है एक के बाद एक करके जंगल जल रहे हैं और क्षेत्र में धुएं के बादल बने हैं जिससे कि लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है और आंख में भी जलन हो रही है। बीते बुधवार को बेड़गांव, मानूर, तलासेरा आदि क्षेत्रो के जंगल दिनभर जलते रहे इसके बाद अब आग आबादी की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों को काफी तकलीफ भी हो रही है।

Leave a Reply