
उत्तराखंड राज्य में पारा चढ़ने के साथ साथ जंगलों में आग की घटनाएं भी बड़ी मात्रा में सामने आ रही हैं। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर कुल आठ क्षेत्र आग से धधक उठे हैं। इस दौरान 4.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुए हैं। और इस फायर सीजन में अभी तक कुल 167 आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे कई हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में कई जिलों से आग की घटनाएं सामने आ रही हैं जैसे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में तो जंगल आग से पूरी तरह से झुलस रहे हैं।तथा जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए राजस्व विभाग पुलिस होमगार्ड एनडीआरएफ एसडीआरएस पीआरडी जवानों समेत ग्रामीण भी आग बुझाने में सहयोग दे रहे हैं और आग के संबंध में वन मुख्यालय द्वारा सभी वन विभागों को फायर वाचर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में इस दौरान पारा काफी चढ़ने लगा है जिस कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं अधिक सामने आ रही है। कोटद्वार क्षेत्र में बैरोमीटर का पारा 40 डिग्री सेंटीग्रेड के आंकड़ों को छूने लगा है। तथा वही उत्तरकाशी के जंगलों में आग और भी अधिक विकराल रूप धारण कर रही है।तथा अपने लपेटे में बाज और बुरांश के जंगलों को भी ले रही हैं। उत्तरकाशी में बीते शनिवार की रात और रविवार की रात को भी जंगल जलते रहे। और आग लगने के कारण उत्तरकाशी के आसपास के इलाकों मे धुआं ही धुआं फैला नजर आ रहा है।

